फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीसीबी चुनाव में 10 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय

डीसीबी चुनाव में 10 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
डीसीबी चुनाव में 10 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय
लीड
विज्ञापन

03 पीबीटीपी 1 से 6
डीसीबी चुनाव: 10 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय
हंगामे के बीच हुए नामांकन, चार पदों पर चुनाव के आसार
भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के संचालक पद के लिए बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच नामांकन हुए। बैंक परिसर के निकट जमा होने पर भाजपाइयों को पुलिस को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान भाजपा-सपा के बीच कहासुनी व धक्का मुक्की होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया जिनका बाद में धारा 151 के तहत चालान किया गया। चार बजे तक कुल 14 संचालकों के लिए 19 नामांकन कराया। इसमें 10 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि चार पदों पर चुनाव की संभावनाएं बनी हैं।
सहकारिता चुनाव में जिला स्तर पर सबसे अहम माने जाने जिला सहकारी बैंक के प्रथम चरण में संचालक पद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से छतरी चौराहा स्थित जिला सहकारी बैंक में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसके लिए सदर व अमरिया एसडीएम क्रमश: पूर्णिमा सिंह एवं वंदना त्रिवेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा में एक-एक प्रत्याशी को नामांकन कक्ष तक भेज कर नामांकन कराया गया। सपा-भाजपा कार्यकर्ता में झगड़ा होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सपा के विशाल वाल्मीकि एवं भाजपा के निशांत सिंधु का चालान कर दिया। चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और सात मई को नाम वापस लिए जाएंगे। इसके बाद जो प्रत्याशी मैदान में होंगे उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर 10 मई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

000000
पूर्व चेयरमैन को लड़ना पड़ेगा चुनाव
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल भाजपा प्रत्याशी सुमन गंगवार ने ललौरीखेड़ा क्षेत्र की एक मात्र सीट से एकल नामांकन कराया है जिससे उनका निर्विरोध संचालक बनना तय है। वहीं पूर्व चेयरमैन एवं सपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आनंद सिंह यादव की पत्नी लक्ष्मी यादव को माधोटांडा की एकमात्र सीट से नामांकन कराया है लेकिन उनके खिलाफ एक और नामांकन होने से चुनाव के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
बैंक का कामकाज रहा प्रभावित
संचालक पद के चुनाव के लिए नामांकन के चलते जिला सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में ही स्थित बैंक शाखा का काम भी प्रभावित रहा। मुख्य गेट पर तैनात पुलिस ने केवल नामांकन कराने वालों को ही अंदर जाने दिया इससे दोपहर तक बैंक काम काज प्रभावित रहा। दोपहर बाद नामांकन की भीड़ कम होने पर बैंक ग्राहकों को लेनदेन करने की अनुमति मिल सकी।
00000
इन पदों पर है चुनाव की संभावनाएं
वार्ड/क्षेत्र पद प्रत्याशी
02/पीलीभीत 01 ओपी गंगवार
सतेंद्र कुमार
03/पूरन0पुर 01 आशीष शुक्ला
झब्बूलाल
वेदपाल तिवारी
07/मरौरी 01 अशोक राजा
रविंद्र कौर
08/माधोटांडा 01 लक्ष्मी यादव
शिवचरन
000
इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
वार्ड/क्षेत्र पद प्रत्याशी
01/अमरिया 01 वंदना गंगवार
04/बरखेड़ा 01 गोविंद पाल सिंह
05/बिलसंडा 01 नरेंद्र सिंह
06/बीसलपुर 02 सुरेशपाल सिंह, अजयपाल
09/ललौरीखेड़ा 02 सुमन गंगवार, अशोक पाठक
10/विशेषक्षेत्र 03 मुदित अग्रवाल, महेंद्र सिंह
एवं दिग्विजय सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed