फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंधी बारिश बनी जिलावासियों के लिए आफत

आंधी बारिश बनी जिलावासियों के लिए आफत

Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश बनी जिलावासियों के लिए आफत
03पीबीटीपी-16,25,26,30
विज्ञापन

लोगों के लिए आफत बनी आंधी बारिश
कहीं घर जले तो कहीं फसलें खाक, बिजली आपूर्ति भी हो गई ठप
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आई आंधी-बारिश जिलेवासियों के लिए आफत साबित हुई है। ग्रामीण इलाकों में आग की घटनाओं ने जहां कई आशियाने खाक कर दिए। किसानों की महीनों की मेहनत को एक पल में बर्बाद कर दिया। वहीं गृहस्थी चलाने को लेकर भी उनके सामने विषम परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। इधर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से तार क्षतिग्रस्त होने और बिजली के खंभों के गिरने से शहर से देहात तक बिजली संकट गहराया रहा। रात भर बिजली के इंतजार में लोग परेशान होते रहे। वहीं दूसरा दिन बृहस्पतिवार भी सुधार कार्य के दौरान ही बीत गया। प्रशासनिक अफसरों ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों के नुकसान का आंकलन कर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिनभर लाइनमैन फाल्ट ठीक करने में लगे रहे।

3 पीबीटीपी 11
बीसलपुर। आंधी और बारिश के बुधवार रात ठप हुई बिजली बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो सकी। एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक बिजली व्यवस्था हर हालत में सही करा दी जाएगी। इधर गांव रंपुरा नगरिया निवासी धर्मपाल बुधवार की रात पैदल ही खेत से लौट रहा था। रास्ते में आंधी से गिरे पेड़ से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी हरिकेश कुमार का तीन वर्षीय पुत्र आयूष बुधवार की रात आठ बजे आंधी आने पर घर वालों के साथ छत से नीचे उतर रहा था। पैर फिसल जाने से वह जीने से नीचे आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अमरिया। क्षेत्र में आई तेज आंधी से खेतों में नरई जलाने को लगाई गई आग फैलने से कई झोपड़िया जलकर राख हुई तो कई जानवर भी झुलस गए। गांव मझलिया निवासी अनीस अहमद के घर लगी आग से दहेज का सामान व 60 हजार नगदी जलकर राख हो गई। देखते ही देखते पड़ोसी बिलकीस बेगम के लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से सात बकरियां भी जिंदा जल गई। पड़ोसी ओम प्रकाश के घर को भी आग ने अपनी चपेट में लिया और आग से घर के बाहर खड़ा डनलप व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते वक्त ओम प्रकाश का बेटा अरविन्द झुलस गया। उसके बाद करामत हुसैन, अमानत हुसैन, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, कढ़े राम के छप्पर पोश घरों को आग ने चपेट में ले लिया। इसी गांव के नन्द राम, गोपाल सिंह का घरेलू सामान व अखिलेश कुमार के सात गूंगे, विकास का एक गूंगा, फीरोज के दो गूंगे, विजय कुमार के दो गूंगे, विजेन्द्र का एक गूंगा जल गया। पड़ोस के गांव बरा दुनवा में मुशताक अहमद का एक गूंगा, शकील अहमद के दाक गूंगे, अंसार अहमद की खपरैल, जलालुददीन का घरेलू सामान, तौफीक अहमद की झोपड़ी व कासिम का छप्परपोश घर व घर में रक्खा सभी सामान साइकिल, ठेला, पांच हजार नगदी जलकर नष्ट हो गई। इसी गांव के हरदेव सिंह का घरेलू सामान व पचास हजार नगदी और बकशीश सिंह व रंजीत सिंह का एक बैल, गाय, बकरी, घरेलू सामान एवं बहिन की शादी में देने के लिए दहेज का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव हर्रायपुर में नरई जलाने को लगाई आग से महबूब उर्फ गंठा के दस लाख रुपये कीमत के 37 गूंगे जलकर नष्ट हो गए। गांव मुडलिया इलाही बक्श में आग से हरभजन सिंह का दो गूंगे, त्रिलोचन सिंह मोटर का छप्पर, सिया राम छप्पर पोश घर घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

माधोटाडा। बुधवार रात तेज हवाओं के साथ आई आंधी से ग्राम धरमुगदपुर निवासी किसान नरेंद्र सिंह के घर के समीप नरई मेे लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में खड़ी कंबाइन के टायर, 50 क्विंटल गेहूं आग चपेट मेें आकर राख हो गए और कुछ मवेशी झुलस गए। पड़ोसियों ने सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना में उसका लगभग तीन लाख का नुकसान हो गया गुरुवार को पहुंचे क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल छत्रपाल ने आगजनी में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर गन्ने के खेत में गिर गई। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। आग से करीब पांच एकड़ में खड़ा गन्ना जलकर राख हो गया। गांव तुरकिया निवासी अमरीश, विनोद, इंदू, भानूप्रताप, राम आसरे, राज बहादुर, मोंगल आदि किसानों के खेत में आग लगना बताया गया है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। इस बीच जब तक मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची उस वक्त आग से गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मामले की जानकारी राजस्व लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed