फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   इंग्लिश ओलम्पियाड में नौ विद्याथियों ने झटके गोल्ड मेडल

इंग्लिश ओलम्पियाड में नौ विद्याथियों ने झटके गोल्ड मेडल

Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
इंग्लिश ओलम्पियाड में नौ विद्याथियों ने झटके गोल्ड मेडल
14 पीबीटीपी 7
विज्ञापन


इंग्लिश ओलंपियाड में नौ
विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल
प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में सेंट एलायसियस कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इसमें कॉलेज के नौ विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

इंटरनेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से पूर्व में इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा दो के नवील, तीन की केंद्रिका राज, चार की आयजा नूर, पांच की आस्था अग्रवाल, छह के मोहम्मद नवील, सात के पर्व, आठ की जूबिया, नौ की अर्जिता पाठक और कक्षा दस की भावना भारती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा तीन के तेजस श्रीवास्तव, चार की दिव्यांशी सिंह, पांच अंकुर, छह के हर्ष शर्मा, सात की सदफ रसूल, आठ की गुरनीत कौर, दस की साक्षी अग्रवाल ने रजत पद हासिल किया। वहीं कक्षा तीन की अनुषा झिलानी, चार के भावेश भारद्वाज, पांच की अर्शी, छह के शुभेंदु कुमार, सात के ताविश अली, आठ की मदीहा व दस के सौम्या रसूल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इधर बुधवार को कॉलेज में हुए एक समारोह में प्रधानाचार्य फादर पॉयस मैनेजिज ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed