फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सुलगती बीड़ी से जला हुआ 40 बीघा गन्ना

सुलगती बीड़ी से जला हुआ 40 बीघा गन्ना

Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
सुलगती बीड़ी से जला हुआ 40 बीघा गन्ना
40 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

खेत स्वामी ने इत्तेफाकन आग लगने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा। डंडिया राझे गांव में बुधवार शाम चार बजे गन्ने के खेत में लगी आग पांच किसानों की मेहनत को खाक कर गई। चीख पुकार होने पर जमा हुए किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू किया। खेत स्वामियों ने इत्तेफाकन आग लगने की बात कहते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में बीसलपुर कस्बा निवासी खगेंद्र दत्त मिश्रा ने बताया कि उनका गांव डंडिया राझे में खेत है। जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है। बुधवार शाम करीब चार बजे अज्ञात व्यक्ति ने सुलगती बीड़ी खेत में डाल दी। इससे खेत में आग लग गई। आग की लपटें देख गांव के काफी लोग जमा हो गए और चीख पुकार मच गई। इसके बाद एकजुट ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और आसपास के खेत भी आग की चपेट में आ गए। हादसे में उनका 12 बीघा और बाबूराम, देवदत्त, नन्हीं देवी, लाखनलाल का मिलाकर करीब चालीस बीघा गन्ना जला है। उन्होंने आग लगने के पीछे जलती बीड़ी खेत में डालने को कारण बताया है। उधर, गांव में मधुमक्खियों को भगाने के लिए गन्ने की पताई में लगाई गई आग से हादसा होने की भी चर्चाएं हैं। फिलहाल खेत स्वामियों ने सुलगती बीड़ी डालने से हादसा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed