{"_id":"5a40e63c4f1c1bf61b8b4fee","slug":"151514202684-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
fogg
- फोटो : amar ujala
लोगों को ठंड से नहीं मिल रही राहत
पीलीभीत। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से दो दिन से बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। दिन में धूप तो रात और सुबह में घना कोहरा होने की वजह मौसम में ठंडक बनी है। दिन ढलने के साथ ही शाम को सड़कें कोहरे की धुंध में समा जा रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा और लोग घरों में कैद होने लगते हैं। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल है।
रविवार रात से ही कोहरा छाया रहने के कारण सर्द हवाओं के बीच मौसम में ठंडक बनी हुई है। इस बीच सोमवार सुबह घना कोहरा होने से लोगों की बेचैनी फिर बढ़ गई, कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी थी तो वहीं वाहन कछुआ गति से चल रहे थे। सुबह 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली तो लोगों में कुछ राहत महसूस होने की उम्मीद जागी लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। रविवार शाम से आसमान में धुंध और गलन शुरू होने के कारण धूप में गर्मी का अहसास नहीं हुआ। सर्द मौसम में हर तरफ जनजीवन प्रभावित रहा। गरीबों, बुजुर्गों और बीमारों पर मौसम की मार भारी पड़ने लगी है। वहीं मौसम साफ होने के बाद दोपहर में बाजार में पिछले दिनों के मुकाबले रौनक थी। बाजार में एक बजे के बाद खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ उमड़ी थी। मुख्य बाजार में ग्रामीण क्षेत्र की भीड़ भी नजर आई। जो गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। तीन दिन से पड़ी रही भीषण सर्दी के बाद सोमवार को गांव देहात के ग्राहक भी बाजारों में पहुंचे ये अलग बात है कि आम दिनों की अपेक्षा बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही।