फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले की 138 समितियों में चुनाव 29 जनवरी को

जिले की 138 समितियों में चुनाव 29 जनवरी को

Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले की 138 समितियों में चुनाव 29 जनवरी को
पीलीभीत। निकाय चुनाव समाप्त होते ही शासन ने सहकारी समितियों के चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिले में 138 सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के चुनाव 29 जनवरी 2018 को होंगे। इसकी प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी। वहीं जिले की एक मात्र गन्ना समिति के सामान्य निकाय चुनाव के लिए एआर ने उच्चाधिकारियों से राय मांगी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 402 समितियां पंजीकृत हैं। इसमें सात गन्ना सहकारी समितियां हैं जबकि शेष हथकरघा, रेशम, उद्यान, दुग्ध उत्पादक, जिला उद्योग, आवास विकास, मत्स्य, ग्रामोद्योग एवं सहकारिता की हैं। इन समितियों में सामान्य निकाय एवं प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए शासन ने दो तिथियां क्रमश: 10 और 29 जनवरी निर्धारित की हैं। इसमें सामान्य निकाय के तहत केवल मझोला सहकारी गन्ना समिति का चुनाव 10 जनवरी को प्रस्तावित है, लेकिन समिति का मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते दुविधा बनी हुई है। वर्ष 2009 में तत्कालीन समिति सदस्यों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते एआर कोआपरेटिव ने निर्वाचन आयोग से राय मांगी है। वहीं दूसरी तरफ 29 जनवरी 2018 को प्रस्तावित प्रबंध कमेटी के चुनाव के तहत जिले में अब तक 138 समितियों के चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह ने बताया सौ दुग्ध सहकारी समितियों सहित कई पर फिलहाल अभी चुनाव नहीं होना है। जिन 138 समितियों पर चुनाव होना है उनकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सहकारिता की हैं सर्वाधिक 119 समितियां
जिले में जिन 138 समितियों पर चुनाव प्रस्तावित है उनमें सर्वाधिक 119 सहकारिता विभाग से जुड़ी हैं और इन्हीं पर घमासान की उम्मीद है। इसके अलावा हथकरघा 08, उद्यान 05, मत्स्य 04 और गन्ना व ग्रामोद्योग की 1-1 समिति पर चुनाव प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम
सहकारी समितियों के चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रबंध समिति सदस्य के लिए 15 जनवरी 2018 को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 17-18 को आपत्तियां और 19 को निस्तारण होगा। 19 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 20 को नामांकन, 22 को जांच और 23 को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। इसके अलावा आवश्यक होने पर 29 को मतदान और मतगणना होगी। 30 जनवरी को सभापति के चुनाव की प्रक्रिया होगी। उसकी दिन नामांकन, जांच और नाम वापसी के बाद जरूरत होने पर मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed