{"_id":"5a03049a4f1c1bd1538bb974","slug":"151510147226-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारी चुकता न करने पर काटे गए 51 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारी चुकता न करने पर काटे गए 51 कनेक्शन
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
electricity cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीमों पर गलत ढंग से कनेक्शन काटने का आरोप
शेरपुरकलां। बकाएदारी चुकता न करने वाले 51 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विभागीय टीम ने कार्रवाई कर काट दिए। टीम की ओर से की गई कार्रवाई को बिना नोटिस दिए करने का आरोप लगाते हुए गलत बताया गया है।
बुधवार को जेई सुधीर शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों ने कस्बे में कार्रवाई की। चिह्नित किए गए बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं दो लाख की वसूली भी की गई। उधर, कार्रवाई में शामिल कुछ उपभोक्ताओं ने इसे पूरी तरह से गलत बताया। उनका कहना है कि उनके कम समय पहले ही कनेक्शन हुए थे, अभी बिजली बिल भी प्राप्त नहीं हो सका है। इसके अलावा विभाग की ओर से बकाएदारी का कोई नोटिस भी मुहैया न कराने का आरोप लगाया। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि बिजली बिल अपने आप में नोटिस है। बिल मिलने के बाद जिन उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया, सिर्फ उनके कनेक्शन काटे गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को शेरपुरकलां में आठ लाख की बकाया पर 51 बिजली कनेक्शन काटे गए। करीब दो लाख रुपये की बकाया वसूली हुई है।