फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बच कर निकलना, कभी भी काल बन कर गिर सकती गन्ने की फांदी

बच कर निकलना, कभी भी काल बन कर गिर सकती गन्ने की फांदी

Sun, 05 Nov 2017 06:12 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
बच कर निकलना, कभी भी काल बन कर गिर सकती गन्ने की फांदी
गन्ना लदे ट्रक - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर चुके गन्ना लदे वाहनों में नियम पालन कराने में भी पुलिस-प्रशासनिक अफसर कामयाब नहीं हो सके हैं। खुलेआम नियमों की अनदेखी जारी है। हाईवे से लेकर लिंक मार्ग पर ओवरलोड, ओवरहाइट गन्ना लदे वाहन हादसे का सबब बने हुए हैं। खास बात यह है कि कई दिनों से जाम और बेतरतीब व्यवस्था से लोग परेशान हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हालात यह है कि सड़क पर चल रहे इन ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना वाहनों के करीब से पैदल, साइकिल, बाइक से गुजरने वाले लोग सामने कम ऊपर अधिक देख कर गुजरते हैं, क्योंकि उनके ऊपर कभी भी गन्ने की कोई फांदी काल बन कर सिर पर गिर सकती है।
विज्ञापन

चीनी मिल की शुरूआत से पहले ही जिले के अधिकारियों ने बैठक कर यह तय कर दिया था कि गन्ने के वाहनों से जाम की स्थिति न बनें। इसके अलावा हादसों को देखते हुए ओवरलोड, ओवरहाइट को लेकर भी सख्त दिशानिर्देश दिए गए थे, लेकिन मिल की शुरूआत होने के बाद अफसरों के दिए बयान सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह गए हैं। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड को जोड़ने वाला टनकपुर हाईवे जाम की गिरफ्त में है। डीएम के खुद जाम में फंसने के बाद कुछ सख्ती जरूर हुई, लेकिन इसका भी अधिक असर नहीं है। दोपहर बाद हालात पुन: पुराने ढर्रे पर हैं। उधर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रकों में ओवरहाइट, ओवरलोड खुलेआम जारी है। इसको लेकर न तो पुलिस गंभीर है, न ही प्रशासनिक अफसर। जबकि बीते साल कई राहगीर फांदियां ऊपर गिरने से अथवा कुचल कर हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


रात में नहीं जलती अधिकांश की लाइटें
गन्ना वाहन हादसे का सबब न बन सकें, इसके लिए सभी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा गया था। अफसोस शायद ही किसी वाहन पर रिफ्लेक्टर लग सका हो। यही नहीं रात में हाईवे पर आने वाली गन्ने की अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइटें भी खराब रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्प्रिंगडेल रोड के बाशिदों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन
पीलीभीत। शहर की चीनी मिल जाने के लिए गन्ना लदे वाहन गोहनिया रेलवे क्रासिंग से स्प्रिंगडेल कॉलेज मार्ग से होकर गुजरते हैं। चीनी मिल से मैली लदे ट्रक भी दिन भर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की हालत बदतर होती जा रही है। घरों के आगे गन्ना वाहनों के जाम से लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे मुहल्लेवासियों ने रविवार दोपहर को सड़क पर आकर चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश गौड़, शंकर, गजेंद्र सिंह, श्रीपाल, नरेंद्र सिंह, केके शुक्ला, सोनू, मिथलेश, पूनम ऋत्रु सब्बरवाल रहे।


ओवरलोड, ओवरहाइट मिलने पर गन्ना वाहनों के चालान करने के निर्देश टीएसआई को दिए गए है। इसको लेकर कार्रवाई कराई जा रही है। कही पर लापरवाही मिलती है, तो सख्ती की जाएगी।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटीे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed