{"_id":"59c6b8fc4f1c1b8b688b62f4","slug":"151506195708-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी रेलवे अंडरपास में पानी भरा, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसी रेलवे अंडरपास में पानी भरा, हजारों लोग परेशान
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
नगर में बसी रेलवे फाटक के समीप स्थित अंडर पास मार्ग में दो दिन से लगातार चल रही बारिश के चलते कई फुट तक जलभराव हो गया है। इससे नगर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से शनिवार तक लगातार बारिश होती रही। इससे रेलवे विभाग द्वारा बसी रेलवे फाटक पर बनाया गया अंडर पास मार्ग पूरी तरह से जलभराव होने के कारण बंद पड़ा है। अंडर पास मार्ग में बारिश के चलते करीब चार फुट तक जलभराव हो गया है। इससे मार्ग बंद है। इस कारण नगर के साथ ही क्षेत्र के ग्राम बसी, सुन्हैडा, बंदपुर, पाबला आदि गांवों के ग्रामीण खासे परेशान हैं। परेशान नगर क्षेत्र केे सोनू यादव, राकेश यादव, राजेश कुमार, विनोद, सतेंद्र, राजीव, सतबीर, दिनेश, अरूण, हरबीर आदि ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से अंडर पास मार्ग से पानी निकलवाने की मांग की। ताकि बंद आवागमन शुरू हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।