फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को किया सतर्क

बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को किया सतर्क

Fri, 07 Jul 2017 05:51 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को किया सतर्क
पीलीभीत/पूरनपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बनबसा बैराज से शारदा नदी में लगातार रिलीज किए जा रहे पानी के चलते जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हर साल बाढ़ से जिले की सर्वाधिक प्रभावित होने वाली तहसील पूरनपुर क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। नदी के उफनाने की उम्मीद पर बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया। तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम खोल दिया गया है, ताकि शारदा का जलस्तर बढ़ने आदि की सूचनाएं समय से एकत्र की जा सकें।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बारिश से शुक्रवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी रिलीज होने का क्रम शुरू हुआ। शुक्रवार को सुबह छह बजे 110772 क्यूसेक, आठ बजे 104682 क्यूसेक, 10 बजे 86388, बारह बजे 81631 क्यूसेक पानी पास हुआ। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी उफनाने की उम्मीद को लेकर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया। तहसीलदार कुुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ की सूचना पर तत्काल तैनाती की बाढ़ चौकियों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम खोला गया है। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को शारदा की बाढ़ पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


छह बाढ़ चौकियां बनाई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ पर नजर रखने और वचाव कार्यों आदि के लिए चंदिया हजारा, बैल्हा, मोरनियां गांधीनगर, नहरोसा, भरतपुर, रामनगर में बाढ़ चौकी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 ग्राम पंचायतों के 22 गांव होते प्रभावित
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों के बाइस गांव प्रभावित होते हैं। इन गांव में 47914 लोग रहते हैं। क्षेत्र में 24468 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित होता है। इसमें 16038 हेक्टयेर कृषि क्षेत्रफल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed