{"_id":"619d41530a87cc57ad4c27de","slug":"15-thousand-farmers-upset-due-to-back-of-weight-pilibhit-news-bly4671001132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल नहीं होने से 15 हजार गन्ना किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल नहीं होने से 15 हजार गन्ना किसान परेशान
विज्ञापन
बीसलपुर। चीनी मिल गेट स्थित गन्ना क्रय केंद्र तो शुरू हो गए हैं। मगर ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्र अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, जिससे उन केंद्रों से जुड़े 100 से अधिक गांवों के 15 हजार से ज्यादा किसानों का गन्ना नहीं तुल पा रहा है।
किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 18 नवंबर से शुरू हो गया है। मिल गेट स्थित तीनों केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन अभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित क्रय केंद्र शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में ये किसान रेाजाना चीनी मिल जाते हैं और शाम को मायूस होकर लौट आते हैं। संबंधित अधिकारियों की हीला हवाली के चलते ग्रामीण क्षेत्र के क्रय कें द्र कब चालू हो पाएगें, कुछ कहा नहीं जा सकता। संबंधित अधिकारियों की टाला मटोली वाली नीति को लेकर किसानों में रोष है।
इन केंद्रों पर नहीं शुरू हो पाई गन्ने की तौल
बेनीपुर, बैरा, सुहेला, नगीपुर अखौला अ, नगीपुर अखौला ब, बरसिया और चुर्रासकतपुर आदि क्रय केंद्रों पर अभी गन्ने की तौल शुरू नहीं हो पाई है।
इन गांवों के किसानों का नहीं तुल पा रहा गन्ना
अखौला, अखौली, मझिगवां, बरसिया, अहिरवाड़ा, दुवहा, अमृता खास, उगनपुर मरौरी, बसारा, बेनीपुर, रिछोला सबल, रिछुलिया, चुर्रासकतपुर, इमलिया मरौरी, महादेवा, मीरपुर वाहनपुर, गुलड़िया राधे, मुड़गवा, धनगवां, रामपुर अमृत, नवदिया, तनाया, लाड़पुर, खरगापुर, घोषीपुर, चठिया सेवाराम, कुंआडांडा, भैंसटा जलालपुर, पुन्नापुर, मुसेली, राजूपुर, भौंरुआ, शेखापुर, अमृता, अमृती, ककरा, इटौरिया और अर्जुनपुर समेत 100 से अधिक गांवो ंके 15000 से ज्यादा किसानों का गन्ना नहंी तुल पा रहा है।
विज्ञापन
मेरा गांव काफी बड़ा है, इसलिए मिल प्रशासन ने उनके गांव में दो गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कर रखे हेैं लेकिन इस वर्ष अभी तक दो में से एक भी क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू नहीं हो पाई है, जबकि केंद्रों से जुड़े सभी किसानों के खेतों में उनकी गन्ने की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। - हरीओम गंगवार, किसान, गांव नगीपुर अखौला
चीनी मिल 18 नवंबर से शुरू हो चुकी है , लेकिन मिल के सीसीओ की हीला हवाली के चलते ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्र अभी तक शुरू नहीं हेा पाए हैं। वह 18 नवंबर से रोजाना चीनी मिल जाते हैं लेकिन सीसीओ ग्रामीण क्षेत्र के केंद्र शुरू करने की तिथि नहीं बता रहे हैं। - सुमित कुमार, किसान गांव बेनीपुर
मिल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्थित सभी क्रय केंद्रों पर 25 नवंबर से हर हालत में गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी। 24 नवंबर को इन केंद्रों को गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। - अवधेश कुमार सीसीओ किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर