फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फैशन के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी युवा आगे

फैशन के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी युवा आगे

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
फैशन के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी युवा आगे
फैशन के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट मेें भी युवा आगे
विज्ञापन

पार्लर में स्मार्टी लुक पाने को खर्च कर रहे हैं खासी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आज के दौर में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अब लेटेस्ट फैशन को फॉलो करते हैं। ये युवा चाहे पार्टी हो या शादी, अपने चेहरे के प्रति खास संजीदा रहते हैं। यही वजह है कि आज मेन्स पार्लरों में लड़कों की कतार देखी जा सकती है।
फैशन के मायने तेजी से बदल रहे हैं। हर युवा का सपना होता है कि वह दूसरों से हटकर स्मार्ट लगे और हर किसी की उसपर ही निगाह रहे। इसी जतन में कभी पार्लर जाने के नाम पर चौंकने वाले युवा आजकल पार्लर में लाइन लगाए खड़े देखे जा सकते हैं। जेंट्स पार्लर के संचालक रियाज बताते हैं कि लड़के अपने लुक को लेकर बहुत क्रेजी होते जा रहे हैं। हर अलग-अलग मौके पर वे अलग लुक कैरी करना चाहते हैं। पहले लड़के कोई भी ब्यूटी क्रीम या प्रोड्क्टस यूज कर लेते थे, लेकिन आजकल लड़के सिर्फ वे प्रोडक्टस ही यूज करते हैं जो सिर्फ लड़कों के लिए ही बने होते हैं।
विज्ञापन

00
खर्च करते हैं मोटी रकम
जिले के युवाओं में स्मार्ट लुक का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि वे पिंपल्स, दाग धब्बों व टेनिंग के लिए अच्छी खासी रकम खर्च कर रहे हैं। पार्लर संचालक के मुताबिक पार्लर में आने वाले अधिकांश लड़के फेस पैक, मसाज, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, बाल और दाढ़ी की नई-नई स्टाइल की डिमांड करते हैं। कई कई बार तो वे अपना पसंदीदा लुक पाने को मुंहमांगी रकम भी खर्च करने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
04 पीबीटीपी 22
फैशन के साथ-साथ अब लुक्स पर भी खासा ध्यान दिया जाता है। बेहतर लुक हो तो आत्मविश्वास भी खुद व खुद बढ़ जाता है। जमाना तेजी से बदल रहा है तो हम लोग भी जमाने के साथ चल रहे हैं।

वजाहत शकील
00
04 पीबीटीपी 23
स्मार्ट दिखने की चाह किसे नहीं होती। पहले प्रदूषण आदि कम होता था, जिससे क्रीम वगैरह की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन यह इतनी तेजी से बढ़ा है कि फेस को संभालकर रखना मुश्किल हो जाता है।
राहुल देववंशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed