{"_id":"5ae8bf4a4f1c1b340a8b779a","slug":"141525202762-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम पावरलूम फैक्ट्री में पहुंची, हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम पावरलूम फैक्ट्री में पहुंची, हड़कंप मचा
Updated Wed, 02 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर स्थित पावरलूम फैक्ट्री में मंगलवार को मजदूर दिवस पर हड़कंप मच गया। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आफिस से फैक्ट्री में महिला मजदूरों का शोषण होने की शिकायत पर जांच के आदेश लेकर पुलिस पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक गायब गया। बाद में शिकायतकर्ता महिलाओं ने थाने में पहुंचकर शिकायत को झूठा बताया।
मजदूर दिवस के दिन जांच अधिकारियों की टीम मय पुलिस फोर्स खेकड़ा नगर की एक पावरलूम फैक्ट्री में पहुंची। उन्होंने फैक्ट्री मालिक को बुलाया। इसकी सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक गायब हो गया। मौजूद मैनेजर मुनीम आदि को टीम ने बताया कि मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर फैक्ट्री की छह महिलाओं ने शिकायत की। उनका शोषण किया जा रहा है। वेतन कम और कार्य दोगुना लिया जा रहा है। उन्होंने मालिक को थाने आकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए। बाद में दोपहर में शिकायत में दर्ज नाम वाली महिलाएं एकत्र होकर खेकड़ा थाने में पहुंची और बताया कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। किसी ने उनके नाम से झूठी शिकायत की है। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि पुलिस जांच पूरी करने के बाद ही लखनऊ के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।