फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ने की ट्राली पलटी, दो घंटे जाम रहा हाईवे

गन्ने की ट्राली पलटी, दो घंटे जाम रहा हाईवे

Sat, 23 Dec 2017 07:20 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
गन्ने की ट्राली पलटी,  दो घंटे जाम रहा हाईवे
जाम - फोटो : अमर उजाला
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगने से परेशान रहे राहगीर
विज्ञापन

एसपी ने मौके पर फटकारा, तो हरकत में आई पुलिस, रिपोर्ट दर्ज
बरेली हाईवे पर देवहा पुल के पास थमी रही वाहनों की रफ्तार


पीलीभीत। बरेली हाईवे पर देवहा पुल के पास शनिवार सुबह आठ बजे के बाद गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से जाम लग गया। बीच सड़क गन्ने की फांदियां बिखरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीर जाम में फंसकर रह घंटों परेशान रहे। बरेली की ओर से आ रहे एसपी कलानिधि ने हाईवे के बदहाल हालात देख सख्ती दिखाई, तो पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाया। गन्ने की ओवरलोड ट्राली पलटने से पैदा हुए इस हालात के चलते करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चीनी मिल में गन्ने की पेराई की शुरूआत होने के बाद से शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक गन्ना के ओवरलोड वाहनों ने यातायात व्यवस्था ठप कर दी थी। बीते दिनों इसको लेकर सख्ती की गई, लेकिन बाद में अधिकारियों की निगाह हटते ही चीनी मिल में सत्ता पक्ष के नेताओं के रहमोकरम पर गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलान का ठेका लेने वाले ट्रांसपोर्टरों की मनमानी फिर राहगीरों की मुसीबत बनने लगी है। शनिवार सुबह जहानाबाद की ओर से एलएच चीनी मिल के लिए जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली देवहा पुल के पास पलट गई। इसके बाद गन्ने की फांदियां हाईवे पर फैलने से जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर इंतजार के बाद भी कोई समाधान न होने पर जाम में फंसे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से हाईवे पर फैला गन्ना पुलिस हटवा रही थी। करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर काफी परेशान हो रहे थे। इसी बीच बरेली की ओर से आ रहे एसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंच गए। हाईवे पर जाम के हालात देख उन्होंने सुनगढ़ी पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई और गन्ना हटवाकर जाम खुलवाया। एसपी के निर्देश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक जहानाबाद निवासी बाबा और ठेकेदार राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। खास बात रही कि राहगीरों के फंसने पर औपचारिकता निभा रही सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी की सख्ती के बाद दस मिनट के भीतर जाम खुलवा दिया। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गन्ना वाहनों पर सख्ती करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गन्ना के ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई गन्ना भरा वाहन सड़क पर पलट कर यातायात व्यवस्था को बाधित करता है तो संबंधित वाहन के चालक व मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 279 व 427 रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नए टीएसआई एसके उपाध्याय को शनिवार से ज्वाइन करा दिया गया है। अतिशीघ्र ओवरलोड गन्ना वाहनों से पैदा होने वाली समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed