{"_id":"593d26d64f1c1b48608b459e","slug":"141497179862-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान समाज सुधारक थे संत कबीरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान समाज सुधारक थे संत कबीरदास
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरी समाज के तत्वावधान में कबीर जयंती का आयोजन कर उन्हें पुष्पाजंलि दी गई। इस मौके पर बाबा अयोध्यादास समाधि पुनरोद्धार समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें नत्थूलाल को अध्यक्ष चुना गया।
बाबाश्री अयोध्यादासजी समाधि पुनरोद्धार सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में कबीर जयंती कार्यक्रम एवं साधारण सभा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि बीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित सभी सदस्यों ने संत कबीरदास के चित्र पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें महान समाज सुधारक बताया। वक्ताओं ने कहा कि वह कुरीतियों, आडंबर एवं अंधविश्वास के खिलाफ थे। अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने इन पर कुठाराघात कर समाज को नई दिशा दी। इसके बाद हुई साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संस्था के संस्थापक एवं सर्वाकार अशोक कोरी को संरक्षक, नत्थूलाल को अध्यक्ष, किरण वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामदुलारे को सचिव/प्रबंधक, ढाकनलाल को कोषाध्यक्ष, सुनीता कुमार को प्रचार एवं संगठन मंत्री और जितेंद्र कुमार को आडिटर चुना गया। सभी को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुखराम, हरस्वरूप, ओमप्रकाश, प्रताप सिंह, अरविंद कमल, अंजू रानी, बेचेलाल, जगमोहन लाल, नन्हें बाबू, मेवाराम, डॉ. हरिओम, डालचंद्र, मोहित, रोहन, विनय, बाबूलाल, अभिलाष, आकाश कुमार सहित कई लोग थे।