फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   13.50 lakh voters finalised in voter list, 2.06 lakh names deleted

Pilibhit News: मतदाता सूची में 13.50 लाख वोटर फाइनल, 2.06 लाख नाम हटाए गए

Fri, 03 Apr 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
13.50 lakh voters finalised in voter list, 2.06 lakh names deleted
पीलीभीत। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। व्यापक सत्यापन और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में कुल 13,50,918 मतदाताओं की सूची फाइनल कर दी गई है। इस प्रक्रिया में विभिन्न कारणों से 2.06 लाख से अधिक नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

जिले में 27 अक्तूबर 2025 से शुरू हुआ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुरुआत में जिले में 14,67,988 मतदाता दर्ज थे, लेकिन गहन जांच और सत्यापन के बाद यह संख्या घटकर 13,50,918 रह गई है। प्रक्रिया के दौरान एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) श्रेणी में 1,99,772 नाम हटाए गए। इसके अलावा नोटिस जारी होने के बाद 4,342, फाॅर्म-7 के तहत 2,278 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
विज्ञापन

इस तरह कुल 2,06,392 मतदाता सूची से कम हुए। वहीं, फाॅर्म-6 और 8 के माध्यम से 89,322 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया।
पूरी प्रक्रिया के दौरान कई चरणों में नोटिस जारी कर आपत्तियों और दावों का निस्तारण किया गया। विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से समीक्षा की। शुक्रवार को एक बार फिर मानकों के अनुरूप सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। फाइनल सूची के अनुसार जिले में 7,38,807 पुरुष और 6,12,092 महिला मतदाता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed