{"_id":"5be09ab6bdec22698b7fd69c","slug":"131541446326-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खेकड़ा के बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खेकड़ा के बाजार में बढ़ी रौनक
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
सुख, समृद्धि और वैभव के प्रतीक धनतेरस त्योहार के मद्देनजर सोमवार को खेकड़ा नगर के बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तनों, गहनों और ऑटो मोबाइल शोरूम में खरीददारों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस से लेकर भैया दूज तक बाजार में भीड़.भाड़ और रौनक का माहौल बना रहेगा।
बर्तनों से आती है बरकत
धनतेरस पर बर्तन खरीदने वाले लोगों का मानना है कि धनतेरस पर नये बर्तन में खीर और हलवा आदि स्वीट डिश बनाने और खाने से घर में बरकत आती है। नगर के बाजार मे स्थित बर्तन शॉप के मालिक मनोज जैन, माधव शर्मा आदि ने बताया कि बर्तनों की ब्रिकी में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर मुख्य रूप से लोग बर्तन खरीदते हैं। इससे सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री कई गुना बढ़ जाती है।