{"_id":"5b901fae867a557f551a077b","slug":"131536171950-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख बकाया जमा न करने पर पालिका की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख बकाया जमा न करने पर पालिका की काटी बिजली
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
05 पीबीटीपी 22
चार लाख बकाया पर पालिका की बिजली काटी तो मचा हंगामा
आक्रोशित पालिका कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बोले- खुद 1.31 करोड़ का नगर पालिका का बकायेदार है विद्युत विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। विद्युत विभाग ने चार लाख बकाया अदा न करने पर नगर पालिका कार्यालय की बिजली काट दी तो हंगामा बरप गया। ऐसा तब हुआ जबकि विद्युत विभाग खुद नगर पालिका का 1.31 करोड़ रुपया दबाए बैठा है। इसको लेकर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में आरसी भी जारी की गई लेकिन विद्युत विभाग ने बकाया अदा नहीं किया। इधर, बिजली काटने के विरोध में पालिकाकर्मियों ने परिसर में ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
नगर पालिका पर विद्युत विभाग का 7,73,907 रुपया बकाया था। करीब दो माह पूर्व विद्युत विभाग ने पालिका कार्यालय का कनेक्शन काट दिया। उस दौरान पालिका ने बकाया धनराशि में से करीब तीन लाख रुपये बिजली विभाग को अदा कर दिए थे, इसके बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया। इधर, विद्युत विभाग पर पालिका के जल और गृहकर का 12,11,219 रुपये और ट्रांसफार्मरों और बिजली सब स्टेशनों की भूमि के किराए का करीब 1,19,71,451 रुपये बकाया चल रहा है। पालिका द्वारा इसको लेकर पूर्व में करीब 40 लाख रुपये की आरसी भी जारी की गई, लेकिन विद्युत विभाग ने बकाया धनराशि जमा नहीं की। बुधवार को विद्युत विभाग ने कर्मचारियों ने चार लाख रुपये की बकाया अदा न करने पर पालिका कार्यालय की बिजली काट दी। एक करोड़ रुपये से अधिक के बकायेदार विद्युत विभाग द्वारा पालिका की बिजली काटे जाने से पालिका कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। गुस्साए कर्मचारियों ने पालिका परिसर में नारेबाजी कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि विद्युत विभाग गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है। खुद एक करोड़ से अधिक का बकायेदार होने पर बकाया जमा नहीं कर रहा है और चार लाख रुपये की बकाया होने पर पालिका की बिजली काट रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अफसर हसन खां, शिव कुमार, शकील हसन खां, सनी कुमार, करनपाल सिंह, अनीला यादव, किरन मिश्रा, उमा सहगल समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
00
वर्जन:
विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई अनुचित है। नगर पालिका का विद्युत विभाग पर एक करोड़ से अधिक का बकाया चल रहा है। अधिशासी अभियंता से वार्ता की गई है। फिलहाल कनेक्शन जोड़ दिया गया है। विद्युत विभाग को नोटिस भेजा जा रहा है। पालिका पर बकाया चल रही धनराशि का समायोजन करने को भी कह दिया गया है।
विज्ञापन
विमला जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद