{"_id":"5b463a1c4f1c1b05278b5f2f","slug":"131531329052-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल छात्रवृति लेने वाले छात्रों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल छात्रवृति लेने वाले छात्रों पर होगी एफआईआर
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरी छात्रवृत्ति लेने वाले छात्रों पर होगी एफआईआर
क्रासर...
अल्पसंख्यक विभाग ने चिह्नित किए 101 छात्र, 26 ने लौटाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अल्पसंख्यक वर्ग के कई छात्रों ने दोहरी छात्रवृत्ति हासिल कर ली। जांच होने पर ऐसे 101 छात्र पाए गए जिनमें 26 ने एक छात्रवृत्ति वापस कर दी है। छात्रवृत्ति वापस न करने वालों पर अल्पसंख्यक विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयार की है।
विभिन्न स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग विभाग से छात्रवृत्ति मिलती है। इसमें अल्पसंख्यक विभाग भी शामिल है। अल्पसंख्यक वर्ग को राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों से छात्रवृत्ति मिलती है जिसमें छात्र किसी एक का लाभ ले सकते हैं लेकिन जिले में कई छात्रों ने दोनों स्थानों से छात्रवृत्ति हासिल कर ली। इसका खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मच गया। इसकी जांच कराई गई तो जिले के 12 स्कूल कॉलेजों के 101 छात्र ऐसे पाए गए जिन्होंने दोहरी छात्रवृत्ति हासिल कर ली थी। इन सभी को स्कूल के माध्यम से नोटिस देकर एक छात्रवृत्ति की धनराशि वापस करने के निर्देश दिए लेकिन इसके लिए निर्धारित पांच जुलाई तक मात्र 26 छात्रों ने ही छात्रवृत्ति वापस की है। शेष छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति जमा कराने को 12 जुलाई (आज) तक का समय दिया गया। यदि बृहस्पतिवार तक छात्रवृत्ति वापस नहीं की जाती तो संबधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी छात्रों को स्कूल कॉलेजों के माध्यम से सूचना दे दी गई है। छात्रवृत्ति वापस न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
0000
ऐसेे मिली दोहरी छात्रवृत्ति
दरअसल केंद्र और राज्य सरकार दोनों से ही छात्रवृत्ति मिलती है लेकिन पिछले कई वर्षों से कभी केंद्र तो कभी राज्य सरकार से छात्रवृत्ति नहीं दी गई। इसके चलते पिछले वर्षों में कई छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए थे। इसी के चलते इस बार कई छात्रों ने राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों के पोर्टल पर आवेदन कर दिया और इत्तेफाक से दोनों सरकारों ने छात्रवृत्ति दे दी जिससे जिले के 101 छात्रों को दोहरी छात्रवृत्ति मिल गई थी।