{"_id":"5af49ed94f1c1b3b0a8b97a7","slug":"131525980889-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को दो स्कूलों में लटके मिले ताले, पांच हेडमास्टर मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को दो स्कूलों में लटके मिले ताले, पांच हेडमास्टर मिले गैरहाजिर
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड...........
दो स्कूलों में लटके मिले ताले
पांच हेडमास्टर मिले गैरहाजिर
मिड डे मील में पकड़ी गड़बड़िया, कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बंद मिले, जबकि पंाच हेडमास्टर गैरहाजिर मिले। दो स्कूलों में मिड डे मील को लेकर बच्चों की संख्या अधिक दर्शाना पाया गया। बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने बृहस्पतिवार को मरौरी व अमरिया क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया बिथरा में प्रधानाध्यापिका सरोज जायसवाल व शिक्षामित्र मनविंदर कौर गैरहाजिर मिली। उपस्थिति रजिस्टर भी नदारद मिले। जानकारी करने पर प्रधानाध्यापिका द्वारा रजिस्टर ले जाना पाया गया। प्राथमिक विद्यालय राजा कालोनी में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया कॉलोनी नंबर दो में प्रधानाध्यापिका योगितारानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुकूल सक्सेना व प्राथमिक विद्यालय टांडा बिजैसी की प्रधानाध्यापिका शाजिया परवीन द्वारा उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर विद्यालय से चले जाना पाया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया हुल्करी मेें प्रधानाध्यापिका रजनी सक्सेना 9.50 पर स्कूल पहुंची। वहीं शिक्षिका नीति सक्सेना बच्चों को पढ़ाने के बजाए अखबार पढ़ती मिली। बीएसए ने बताया कि इस स्कूल में मात्र पांच बच्चे पाए गए, जबकि मिड डे मील रजिस्टर में 27 बच्चे उपस्थित होना दर्शाया गया। प्राथमिक विद्यालय ढकिया हुल्करी में भी सात बच्चों के स्थान पर 42 बच्चे उपस्थिति होना दर्शाए गए। बीएसए ने बताया कि सभी गैरहाजिर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। साथ ही इन सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मिड डे मील को लेकर जहां गड़बड़िया पाई गई हैं, उन सभी का स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।