{"_id":"5a3ffc1c4f1c1bf61b8b4ee8","slug":"131514142748-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य श्री ने किया जिनालय का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य श्री ने किया जिनालय का शिलान्यास
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
आचार्य श्री एक सौ आठ सन्मति सागर जी महाराज की सातवीं पुण्य तिथि पर आचार्य विराग सागर जी महाराज ने ससंघ पहुंचकर जिनालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा साधु संत की संगति में रहकर ही मानव कल्याण संभव है। उन्होंने कहा यह जिनालय अपने आप में एक अद्भुत भव्य स्थल होगा।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को यहां बनने वाले जिनालय का शुभारंभ करने के लिए आचार्य श्री एक सौ आठ विराग सागर जी महाराज ससंघ मध्य प्रदेश से पहुंचे। जहां तपस्वी सम्राट श्री सन्मति सागर जी महाराज की सातवीं पुण्य तिथि पर विराट शरण तीर्थ जिनालय बनने जा रहा है। आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ने दोपहर बारह बजे विराग शरण तीर्थ के जिनालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा साधु संत की संगति में रहकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। मनुष्य को सदैव धर्म मार्ग पर चलना चाहिए। जिनालय में एक जिन मंदिर संत निवास, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, साधु संतों के लिए स्वाध्याय, आहार चर्या, बीमारियों का प्राकृतिक इलाज, औषधि केंद्र आदि का निर्माण कराया जाएगा। यह अपने आप में एक बड़ा धार्मिक स्थल होगा। धर्म स्थल पर पहुंचने पर आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज का भक्तों ने स्वागत किया। महाराज श्री ससंघ कार्यक्रम के बाद विहार कर बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर में पहुंचेे। वहां वह 27 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद बड़ौत विहार कर जाएंगे। इस दौरान त्रिलोक चंद जैन, श्यामलाल जैन, दिनेश जैन, मुकेश जैन, आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी, विहर्ष सागर जी महाराज, राजेश जैन, अमित जैन, नवीन भैया, नवीन जैन, साहिल जैन आदि रहे।