{"_id":"5a3fa4ae4f1c1b35338b47bf","slug":"131514120366-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ जिम्मेदारी के साथ करें पुनरीक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ जिम्मेदारी के साथ करें पुनरीक्षण कार्य
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
blo
- फोटो : amar ujala
सदर व बरखेड़ा विधानसभा के बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
पीलीभीत। आयोग के निर्देश पर 26 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। सदर तहसील में हुए प्रशिक्षण में सदर और बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं मृतकों के नाम सूची से हटाने के साथ ही नाम संशोधन की जानकारी दी गई।
सदर तहसील सभागार में रविवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा एवं एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी। बताया गया कि पुनरीक्षण कार्य 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक चलेगा। इसमें 31 दिसंबर, सात, 21 व 28 जनवरी को विशेष अभियान रहेगा। एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जिन युवाओं की आयु पहली जनवरी 2018 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो रही है उन सभी के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा विदेशों में काम करने वाले स्थानीय नागरिकों के भी नाम फार्म-6 के माध्यम से ही सूची में शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी नाम शामिल होने से न छूटे और किसी भी मृतक का नाम सूची में अंकित न रहे इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि किसी के नाम, उम्र, मकान नंबर आदि में संशोधन होना है उसे भी इस पुनरीक्षण के दौरान ही कर लिया जाए। प्रशिक्षण का संचालन तहसीलदार सदर विजय कुमार त्रिपाठी ने किया।
शिक्षामित्रों ने किया विरोध
बीएलओ में ड्यूटी लगाए जाने शिक्षामित्रों ने विरोध जताया है। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को प्रशिक्षण के लिए सदर तहसील पहुंचे शिक्षामित्रों ने सभागार के बाहर बैठकर धरना दिया और ड्यूटी से पृथक करने की मांग की। शिक्षामित्रों का कहना है कि इन दिनों वह सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें पुनरीक्षण कार्य से मुक्त किया जाए। इस बाबत जानकारी करने पर तहसीलदार विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वार्ता के बाद सभी काम करने को राजी हो गए हैं और पुनरीक्षण सामग्री लेकर भी गए हैं। विरोध और धरना प्रदर्शन करने वालों जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा, पीतांबर बाबू, इंद्रपाल, नरेश पाल, पूरन देवी, निमिष कुमारी, रुही दास, नेमवती, लीलावती, वंदना त्रिपाठी, समिता सरकार, शबीना बी, रामभरोसे, महेश कुमार, मुनीश पाल, रामे कुमार, भगीरथ सहित कई शिक्षामित्र थे।