{"_id":"5a3e4f714f1c1b74698c3781","slug":"131514033009-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से चीतल की मौत, लेखपाल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से चीतल की मौत, लेखपाल घायल
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
dead deer
- फोटो : amar ujala
वन विभाग ने चीतल का पोस्टमार्टम करा दफनाया
माधोटांडा/ पीलीभीत। शहर से कलीनगर तहसील जाते समय शनिवार सुबह जमुनिया के निकट सुबह 9.30 बजे बाग से निकला एक चीतल लेखपाल गजेंद्र सिंह की बाइक से टकरा गया। इससे चीतल की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार लेखपाल घायल हो गए। लेखपाल को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार और प्लास्टर लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर सूचना पर वनकर्मियों ने चीतल का पोस्टमार्टम कराकर शव दफन कर दिया।
कलीनगर में तैनात लेेखपाल गजेंद्र सिंह शहर में रहते हैं। शनिवार को सुबह लगभग 9.30 बजे वह बाइक से तहसील जा रहे थे। टाइगर रिजर्व का जंगल पार कर वह जमुनिया गांव के बीच से निकल रहे थे। इस बीच गांव के बाग से एक चीतल अचानक सामने आने से उनकी बाइक चीतल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चीतल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लेखपाल बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने पर आसपास खड़े लोगों ने लेखपाल को उठाया। इस बीच पीछे से पहुंचे लेखपाल के साथियों ने उन्हें निजी वाहन से पीलीभीत पहुंचाया। लेखपाल के एक हाथ की अंगुलियां और एक पैर टूट गया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज व पैर में प्लास्टर लगाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर दुर्घटना में चीतल की मौत होने की जानकारी होने पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक अजमेर सिंह चीतल के शव को माधोटांडा पशुचिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्सक नुरुल हुदा ने बताया कि चीतल गर्भवती थी, उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद वनकर्मियों ने शव को दफन कर दिया।