{"_id":"5a3ba5e24f1c1b8d698c2faa","slug":"131513858530-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में दिखी विभिन्न प्रांतों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में दिखी विभिन्न प्रांतों की झलक
Updated Thu, 21 Dec 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भांगड़ा करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। केंद्रीय विद्यालय में हुए वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अभिभावकों की जमकर वाहवाही लूटी। इस दौरान डीएम ने पूर्व में हुई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विद्यालय में बृहस्पतिवार को हुए समारोह का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह बच्चों को मेधावी बनाने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाए, ताकि एक दिन इसी विद्यालय में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रमों की खूब सराहना की। इस दौरान विद्यालय की पत्रिका सेविनायर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कक्षा नौ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। कक्षा तीन व 12 के विद्यार्थियों ने सुर ताल से सजा स्वागत गीत पेश किया। अभिषेक, समर्थ, परवेज आदि ने योग आसनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्राइमरी के बच्चों ने क्रिसमस गीत और ग्रुप डांस के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कक्षा छह के बच्चों ने डांडिया डांस, स्वरिमा सिंह एंड ग्रुप ने सुदूर नागालैंड की संस्कृति को प्रदर्शित करता नागा डांस पेश कर खूब तालियां बटोरी। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने कव्वाली और सूफियाना डांस, कक्षा 11 के आदित्य और कक्षा नौ की स्वरिमा के ग्रुप ने भंगड़ा डांस पेश किया। फ्री स्टाइल गवाही नाटक मंचन के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य एमजेड निगार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व में हुई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी डीएम ने सम्मानित किया। संचालन छात्रा महिमा मिश्रा और झलक शर्मा ने किया। इस मौके पर शिक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, योगेंद्र गोस्वामी, दीपक गोसाई, गीता तिवारी, पौलमी चटजी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।