{"_id":"5a3abd784f1c1bc5758ba4d9","slug":"131513799032-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत।
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
पानीपत में नौकरी कर रहे खेकड़ा निवासी बाईस वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी तेजपाल का बाइस वर्षीय पुत्र राहुल पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को सुबह करीब सात बजे वह ट्रेन में सवार होते समय अचानक संतुलन बिगड़ने पर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पानीपत पहुंचे। वहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर खेकड़ा आए और शव का अंतिम संस्कार किया। इस हादसे के बाद युवक की मां कमलेश, पिता तेजपाल और भाई पूजन का रो रो कर बुरा हाल है।