फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कबाड़ भरे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

कबाड़ भरे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

Wed, 20 Dec 2017 07:05 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ भरे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप
ट्रक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। असम हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास खड़ा कबाड़ से भरा ट्रक मंगलवार रात 12 बजे के बाद बिजली के तारों से निकली चिंगारी से धूं-धूं कर जल उठा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबूू पाया। काफी तलाश के बाद भी ट्रक के चालक-परिचालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। हाईवे पर हुए हादसे से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

असम हाईवे पूरनपुर रोड पर सुनगढ़ी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के पास कबाड़ से भरा एक ट्रक मंगलवार रात को सड़क किनारे खड़ा हुआ था। रात 12 बजे के बाद ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ट्रक पर गिरी, जिसके बाद ट्रक में भरे कबाड़ ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग भीषण रूप ले लिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना आसाम चौकी जाकर पुलिस को दी गई। पुलिस से जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। आसाम चौकी प्रभारी एके सिंह ने बताया कि ट्रक के चालक परिचालक का पता नहीं लग सका है। हादसे के बाद रात में ही दो लोग चौकी पर जानकारी देने आए थे, जिस पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed