{"_id":"5a37a5374f1c1bc45b8bcbd4","slug":"131513596215-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत, किसान की मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
गजरौला थाना क्षेत्र में मुढ़ैला पुलिया के पास हुआ हादसा
अस्पताल में भर्ती मां को खाना पहुुंचाने जा रहा था बाबूराम
पीलीभीत। असम हाईवे पर मुढ़ैला पुलिया के पास रविवार रात साढ़े आठ बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय बाबूराम की मौत हो गई। गजरौला पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया नवदिया निवासी बाबूराम पुत्र जमुना प्रसाद खेती करते थे। उनकी मां लीलावती को आठ दिन पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया था, इसके बाद से वह वहीं पर भर्ती हैं। रविवार देर शाम साढ़े आठ बजे बाबूूराम बाइक से मां को खाना पहुंचाने के लिए घर से अस्पताल जाने को निकला। असम हाईवे पर मुढ़ैला पुलिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर घायल को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, यहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे दिन सोमवार को युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाई बहनों में अविवाहित था। उसके एक छोटा भाई 17 वर्षीय जयसिंह व बहन 19 वर्षीय बहन उर्मिला है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक में परचून का सामान लदा हुआ है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।