फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अध्यक्ष पद के 12 और सदस्य पद के हुए 80 नामांकन

अध्यक्ष पद के 12 और सदस्य पद के हुए 80 नामांकन

Sat, 04 Nov 2017 10:21 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के 12 और सदस्य पद के हुए 80 नामांकन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। इसमें बीसलपुर व बिलसंडा से सपा प्रत्याशियों सहित अध्यक्ष पद के 12 और सदस्य पद के लिए 80 नामांकन दाखिल हुए। वहीं सभी निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 137 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
जिले की तीन नगर पालिका एवं छह नगर पंचायतों में चुनाव नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन ड्रमंड कॉलेज में बने नामांकन स्थल पर शहर से अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए लेकिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं सदस्य पद के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि 17 ने नामांकन दाखिल किया। वहीं जहानाबाद नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि यहां सदस्य पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इसी नामांकन स्थल पर न्यूरिया नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष अथवा सदस्य पद के न तो कोई नामांकन पत्र बिका और ही कोई नामांकन पत्र जमा हुए। एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ड्रमंड राजकीय स्थल के नामांकन स्थल पर किसी भी निकाय से अध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। एडीएम बृजकिशोर और एएसपी रोहित मिश्रा ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर पालिका परिषद बीसलपुर के अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी नूर अहमद और निर्दलीय प्रत्याशी रेखा गंगवार ने, नगर पंचायत बरखेड़ा में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी इदरीश बेगम और नगर पंचायत बिलसंडा में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी गोधनलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बीसलपुर के सभासद पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने, नगर पंचायत बिलसंडा से 11 और नगर पंचायत बरखेड़ा से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पालिका परिषद बीसलपुर के अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद पदों के लिए 33, नगर पंचायत बिलसंडा के चेयरमैन पद के लिए तीन, सभासद पदों के लिए 20, नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन पद के लिए एक और सभासद पदों के लिए 23 नामांकन पत्र बिके। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों मेें काफी उत्साह दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर पालिका चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए लेकिन अध्यक्ष पद का कोई नामांकन नहीं हुआ जबकि सदस्य पद के लिए 13 नामांकन पत्र खरीदे गए, जिसके सापेक्ष पांच नामांकन दाखिल किए गए।
अमरिया। गुलड़िया भिड़ारा नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए क्रमश: एक एवं चार नामांकन पत्र खरीदे गए जबकि सदस्य पद के लिए एक नामांकन भी दाखिल हुआ।
माधोटांडा। कलीनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच नामांकन जमा हुए। तहसीलदार वीके त्रिवेदी ने बताया कि इसमें दो प्रत्याशियों क्रमश: ताहिर खां व मुकेश यादव ने दो-दो सेट जबकि कमल कुमार ने एक सेट में जमा किया। इस तरह अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों के पांच नामांकन हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि कलीनग में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। सदस्य पद के चार नामांकन बिके जबकि सात जमा हुए।

0000
साइकिल लेकर पहुंच गईं युवतियां
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बने नामांकन स्थल पर किसी भी वाहन अथवा अनाधिकृत लोगों को जाने से रोकने के लिए दोनों गेटों पर पुलिस तैनात है। इसके बाद भी कई बच्चे एवं युवतियां साइकिल लेकर नामांकन स्थल तक पहुंच गईं। साइकिल सवारों को अपने कैमरे में कैद करने पर हरकत में आई महिला पुलिस कर्मियों ने साइकिल सवारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed