फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NEMA doctor on the streets demanding the demands, the memorandum handed over to DM

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे नीमा चिकित्सक, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 Oct 2017 12:22 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 07 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
NEMA doctor on the streets demanding the demands, the memorandum handed over to DM
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के तत्वावधान में डॉक्टरों ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मिश्रित चिकित्सा प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने की मांग की गई।
नीमा से जुड़े कई डॉक्टर शुक्रवार अपराह्न शहर के नकटाना चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से सभी डॉक्टर बाइकों पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम शीतल वर्मा को सौंपा। कहा कि देश भर में करीब 7.87 लाख आयुष चिकित्सकों द्वारा ही केंद्र व प्रदेश स्तर के राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। देश व प्रदेश में कार्यरत इंटीग्रेटेड विधा के चिकित्सक ही पल्स पोलियो, डॉट्स, टीकाकरण, नवजात शिशुओं का टीकाकरण आदि को लेकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत जनता को इंटीग्रेटेड डॉक्टर ही स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मिश्रित चिकित्सा शिक्षा पद्धति से उपाधि प्राप्त डॉक्टरों की योग्यता को सर्वोच्च न्यायालय भी स्वीकार कर चुका है। ज्ञापन में मिश्रित चिकित्सा प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने, आयुष डॉक्टरों के प्रतिनिधि को नीति निर्धारण समिति में शामिल करने, एनसीआईएसएम बिल में जरूरी परिवर्तन करने या आईएमसीसी अधिनियम 1970 को बनाए रखने, आयुर्वेदिक व यूनानी दवाओं पर लगाए गए 18 प्रतिशत जीएसटी रेट को घटाकर पांच प्रतिशत करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव डॉ. मोहम्मद अफसर, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. अमित आनंद, डॉ. मनोज साना, डॉ. संजीव जौहरी, डॉ. मोहित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed