फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महादानियों की उमड़ी भीड़, 15 ने किया रक्तदान

महादानियों की उमड़ी भीड़, 15 ने किया रक्तदान

Thu, 05 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
महादानियों की उमड़ी भीड़, 15 ने किया रक्तदान
पूरनपुर (पीलीभीत)।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएचसी में लगाए रक्तदान शिविर में महादानियों में रक्तदान को लगाकर उत्साह दिखा। 15 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम जितेंद्र बहादुर सिंह और सीओ अनुराग दर्शन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीओ अनुराग ने स्वयं रक्तदान भी किया। एसडीएम, सीओ और राइस मिलर्स एसोसिएशन के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने महादानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सभी ने अमर उजाला के इस अभियान की खुले कंठ से सराहना की।

शविर सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन महादानियों के पहुंचने का सिलसिला इससे पहले ही शुरू हो गया था। पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण शुरू होते ही महादानी आने लगे। शिविर में रक्तदान करने के लिए अशोक कॉलोनी से एक परिवार के चार लोग एक साथ पहुंचे। इसमे दंपति और दो बच्चे शामिल थे। इनमें से वीरपाल सिंह और उनके बेटे धीरज कुमार सिंह ने रक्तदान किया। शिविर में 25 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सभी का परीक्षण किया। जांच में रक्तदान योग्य पाए गए 15 महादानियों ने रक्तदान किया। पीलीभीत से डॉ. महावीर सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने ब्लड स्टोरेज किया। इससे पहले शुभारंभ पर एसडीएम जेबी सिंह ने अमर उजाला के रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होगा। उन्होंने समय-समय पर लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। सीओ अनुराग दर्शन ने कहा कि अमर उजाला के शिविर से रक्तदान को उनको भी मौका मिला है, जो यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि यह दान किसी की जिंदगी बचा सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed