फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा 11 को

पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा 11 को

Fri, 21 Jul 2017 05:58 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा 11 को
पीलीभीत। अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दाखिल किया गया अविश्वास प्रस्ताव डीएम ने जांच के बाद खारिज दिया था लेकिन पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दाखिल अविश्वास प्रस्ताव जांच में ठीक मिला है। अब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग कराई जाएगी जिसके लिए डीएम ने 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। बैठक की सूचना के लिए सभी बीडीसी सदस्यों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

17 जुलाई को पूूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया गया था। जांच में अविश्वास प्रस्ताव ठीक पाया गया है। विभिन्न स्तरों पर हुई जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब डीएम ने इस पर बैठक की चर्चा कराने और जरूरत पड़ने पर वोटिंग कराने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए 11 जुलाई को ब्लाक सभागार में बैठक सुबह 10 बजे से बैठक बुलाई गई है। डीएम ने इसके आदेश जारी कर एसडीएम पूरनपुर को आरओ नियुक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की बैठक एवं वोटिंग की सूचना देने के लिए सभी बीडीसी सदस्यों को पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

0000
274 सदस्यों में से 221 के साथ होने का दावा
पूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ भाजपा अतेंद्रपाल सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने पांच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के साथ 17 जुलाई को डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इसमें 221 बीडीसी के साथ होने का दावा करते हुए उनके शपथपत्र सौंपे गए थे। अब 11 अगस्त को बैठक और उसके बाद वोटिंग के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी किसके साथ कितने सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
अंदर खाने साथ लगी भाजपा
अतेंद्र पाल सिंह ने 17 जुलाई को अचानक ही चंद लोगों के साथ ही पीलीभीत पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे भाजपा का पूरा होमवर्क हो चुका है। हाईकमान के आदेश के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। इस पर कोई अड़ंगेबाजी या वाहवाही लूटने का प्रयास न हो इसलिए बिना किसी तामझाम के ही अविश्वास प्रस्तुत कर दिया गया।

0000000
अमरिया के लिए पुन अविश्वास सोमवार
अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दाखिल अविश्वास प्रस्ताव जांच में भले ही खारिज हो गया हो लेकिन भाजपा का हौसला पस्त नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि सोमवार को पुन: निर्धारित प्रारूप पर अविश्वास प्रस्ताव दाखिल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed