{"_id":"5958facc4f1c1b8e548b466e","slug":"131499003596-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसे हिरन के बच्चे को कुतों ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में घुसे हिरन के बच्चे को कुतों ने किया घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेवावैश्य (पीलीभीत)। जंगल से भटककर गांव जा पहुंचे हिरन के एक बच्चे को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल हिरन के बच्चे को बचाया और वनविभाग को सूचना दी।
रविवार सुबह हिरन का एक बच्चा घूमता हुआ गांव अमखिड़िया में जा पहुंचा। हिरन के बच्चे को देखते ही गांव के कुत्तों ने हमला कर दौड़ा लिया। हिरन का बच्चा इधर-उधर भागने के बाद खाली पड़े एक घर में घुस गया। तभी ग्रामीणों ने कुत्तों को भगा दिया, जिससे हिरन के बच्चे की जान गच गई। फौरन इसकी सूचना वनविभाग को दी गई। कुछ देर बाद सामाजिक वानिकी की टीम अमखिड़िया गांव पहुंची और घर में छिपे हिरन के बच्चे को कब्जे में ले लिया। फिर पीलीभीत ले जाकर पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कुत्तों के नोचने से हिरन का बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज कराया गया है। स्थिति बेहतर होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।