फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, वसुंधरा कॉलोनी की बती गुल

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, वसुंधरा कॉलोनी की बती गुल

Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, वसुंधरा कॉलोनी की बती गुल
पीलीभीत। आसाम पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के बाद क्षेत्र के लोगों के सामने बिजली संकट गहरा गया। रात भर लोग भीषण गर्मी में बिना बिजली परेशान होते रहे। सुबह इसकी सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार किया। जिसके बाद दोपहर तक सप्लाई शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन

मंगलवार रात वसुंधरा कॉलोनी मेें लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर जलने के बाद खराब पड़ गया। जिसके बाद कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई। पहले लोग कटौती मानकर कुछ देर बिजली का इंतजार करते रहे। देर रात तक बिजली न आने पर विभागीय अधिकारियों से फोन कर इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश में लग गए। हालांकि कभी संपर्क नहीं हो सका, तो जिनके फोन लगे उनके रिसीव नहीं हो सके। रात भर पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप पड़ी रही। बुधवार सुबह कॉलोनी के लोगों से सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने के बाद सुधार कार्य शुरू करा दिया गया। एक्सईएन रणजीत चौधरी ने बताया कि 250 केवीए ट्रांसफार्मर तेल चोरी होने के बाद जल गया था। इससे आपूर्ति बाधित रही है। उसको सुधार कार्य कर सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed