{"_id":"59d130c04f1c1b6e548b542d","slug":"13-people-injured-in-stone-pellet-in-bisen-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिये घुमाने के दौरान बिसेन गांव में बवाल, पथराव में 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिये घुमाने के दौरान बिसेन गांव में बवाल, पथराव में 13 घायल
पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)।
ताजिये घुमाने के दौरान बिसेन गांव में बवाल हो गया। ताजियों की संख्या और ऊंचाई को अधिक बताते हुए गांव के एक पक्ष ने उसको रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में पथराव कर दिया गया। दोनों ओर से एक दूसरे पर पत्थर फेंके गए। इसमें ग्राम प्रधान समेत 13 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और स्थिति को संभाला। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल और अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिसेन गांव में मुहर्रम के मौके पर ताजिये का जुलूस घुमाया जा रहा था। ग्राम प्रधान सोमपाल के मकान के पास जुलूस पहुंचते ही विवाद की स्थिति बन गई। एकत्र दूसरे पक्ष के लोगों ने जुलूस को रोक दिया। उनका आरोप था कि एक ताजिये की अनुमति पर उससे अधिक ताजिये घुमाए जा रहे हैं। इसके अलावा ताजिये की ऊंचाई को लेकर भी विरोध किया गया। अटकने पर पेड़ की टहनियों को काटने की बात भी गांव के कुछ लोगों ने कही, जबकि ताजिये के जुलूस में शामिल लोग इसको परंपरागत बताते रहे। कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने कुछ ही देर में बवाल का रूप धारण कर लिया। दोनों ओर से एकत्र लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद एक-दूसरे पर पथराव किया जाने लगा। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसमेें एक पक्ष से ग्राम प्रधान सोमपाल, दीनदयाल, सुमेरलाल, चेतराम, मेवाराम और दूसरे पक्ष से आमिर, शाहरोज, तसलीम, यामीन, अकील अहमद, अब्दुल रसीद, मुहम्मद सईद, भूरी समेत 13 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्रा, एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ किरनपाल सिंह, तहसीलदार अमरिया मुहम्मद असलम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सख्ती से दोनों पक्षों की ओर से जुटी भीड़ को अलग-अलग कर शांत कराया गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जहानाबाद भिजवाया। इसके बाद गांव के लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल के साथ अधिकारी खुद स्थिति संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
गांव में एक ताजिये की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई थी। जुलूस में उससे अधिक ताजिये रखने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त कर दिए हैं। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
-योगेंद्र कुमार, सीओ सदर