{"_id":"64b98052ad6dd6e7b0023424","slug":"13-farmers-filed-suit-to-get-back-the-confiscated-sugarcane-payment-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1409-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जब्त गन्ना भुगतान वापस लेने के लिए 13 किसानों ने दायर किया वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जब्त गन्ना भुगतान वापस लेने के लिए 13 किसानों ने दायर किया वाद
Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम कोर्ट में जमा 50 लाख रुपये गन्ना भुगतान वापस लेने के लिए 13 किसानों ने बृहस्पतिवार को वाद दायर कर दिया। दो साल पहले प्रशासन ने गन्ना माफिया होने के शक में 27 लोगों का भुगतान जब्त कर एसडीएम कोर्ट में जमा करा दिया था।
दो साल पहले तत्कालीन जिला गन्नाधिकारी जितेंद्र मिश्र के निर्देश पर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने विभिन्न गावों के 27 लोगों के गन्ना माफिया होने के शक में उनके बैंक खातों में पहुंचा करीब 40 लाख रुपये का गन्ना भुगतान एसडीएम कोर्ट में जमा करा दिया था। अब तक यह रकम कोर्ट में ही जमा है। अब 13 किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान वापस लेन के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया है।
वाद दायर करने वालों में सोमवती, मोहन स्वरूप, सुरेश चंद्र, शांति स्वरूप, पप्पूलाल, पार्वती देवी, रामदेवी, वशीरन बेगम, अरविंद कुमार, अमरेश कुमार, रामदेव, आदित्या देवी और बबलू शामिल हैं। दायर वाद मेंं इन लोगों ने खुद को गन्ना किसान बताया है। इसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। सचिव आरपी कुशवाहा को पक्षकार बनाया गया है।