फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   त्योहारों को सकुशल निपटाने को किए जाएं पुख्ता बंदोबस्त:डीएम

त्योहारों को सकुशल निपटाने को किए जाएं पुख्ता बंदोबस्त:डीएम

Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों को सकुशल निपटाने को किए जाएं पुख्ता बंदोबस्त:डीएम
त्योहारों को सकुशल निपटाने को किए जाएं पुख्ता बंदोबस्त:डीएम
विज्ञापन

क्रासर
कानून एवं शांतिव्यवस्था की बैठक में बनी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गांधी सभागार में शुक्रवार शाम डीएम डा. अखिलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसरों संग गणेश चतुर्थी, मोहर्रम आदि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए रणनीति बनाई गई। कहा गया कि थानों पर पर्व से पूर्व दो बार पीस कमेटी की बैठक की जाए। संभ्रांत नागरिकों से संपर्क कर खुराफात की आशंका वाले लोगों की जानकारी जुटा मुचलका पाबंद कराया जाए।

एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने समस्त सर्किल व थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। गणेश चतुर्थी को लेकर निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं को देखते हुए रूटमार्च करने का भी निर्देश दिया। साथ ही पुख्ता बंदोबस्त क ी बात कही। बैठक में एडीएम बृज किशोर, एएसपी रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व डीएम ने कर करेत्तर व स्टांप से जुड़ी बैठक की। जिसमें आबकारी, विद्युत, परिवहन, सिंचाई,खनन, स्टांप आदि विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने अवैध रूप से संचालित हो रहे बारात घर एवं अन्य प्रतिष्ठानों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्हंने कहा कि अवैध तरीके से संचालित प्रतिष्ठान कभी भी कार्रवाई कर प्रशासन द्वारा बंद किए जा सकते है। इनकी जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed