{"_id":"5b54ca9f4f1c1b4a748b6721","slug":"121532283551-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अंशकालिक अनुदेशकों की नौकरी पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अंशकालिक अनुदेशकों की नौकरी पर लटकी तलवार
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 14 अंशकालिक अनुदेशकों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। वजह यह है कि इन अनुदेशकों के स्कूलों में छात्र संख्या सौ से कम पाई गई है। ऐसे में इन सभी को छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। महकमे के मुताबिक यदि अनुदेशक छात्र संख्या नही बढ़ा पाते हैं तो इनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 675 अंशकालिक अनुदेशक तैनात हैं। इन अनुदेशकों का नवीनीकरण हर साल जून में किया जाता है। इस बार इन अनुदेशकों का नवीनीकरण खासा चर्चा रहा। नवीनीकरण कराने को लेकर अनुदेशकों को बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी से लेकर धरना प्रदर्शन तक करना पड़ा। तब कहीं जाकर अनुदेशकों का नवीनीकरण किया गया, लेकिन इसमें 14 अनुदेशकों का नवीनीकरण रोक दिया गया है। महकमे के मुताबिक यह 14 अनुदेशक ऐसे हैं जिनके विद्यालयों में छात्र संख्या 100 से कम है। इन अनुदेशकों का छात्र संख्या बढ़ाने के बाद ही नवीनीकरण किया जाएगा। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया जा चुका है। बीएसए द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी कम छात्र संख्या वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व अनुदेशकों को 20 जुलाई तक छात्र संख्या बढ़ाने को नोटिस जारी करें। यदि उस तिथि तक छात्र संख्या नहीं बढ़ाई जाती है तो पुन: नोटिस भेजने की कार्रवाई करें और विभाग को इसकी सूचना दें। सूत्रों की मानें तो यदि इन अनुदेशकों द्वारा छात्र संख्या नहीं बढ़ाई गई तो इनकी सेवाएं भी समाप्त की जा सकती है।
00
सौ से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने को कहा गया है। इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। यदि छात्र संख्या नहीं बढ़ाई जाती है तो इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई उनके निर्देशानुसार ही की जाएगी। - डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए