{"_id":"5af9e8874f1c1bd6408b55d5","slug":"121526327431-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी चौपाल में बेटी बचाओ बेटी पढाओं के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी चौपाल में बेटी बचाओ बेटी पढाओं के लिए किया जागरूक
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में नारी चौपाल लगाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए महिलाओं और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बेटी को बचाने और बढ़ाने का संकल्प लिया
खेकड़ा नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को नारी चौपाल का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षिका वंदना रानी एवं संगीता शर्मा रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग बेटी को जन्म लेने से पहले की मार देते हैं। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम सब लोगों को मिलकर बेटी को बचाना होगा। इतना ही नहीं उसे पढ़ाना भी होगा। बेटी शिक्षित होगी तो दो परिवार को शिक्षित करेगी। यदि बेटी शिक्षित नहीं होगी तो समाज का उद्धार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी को बढ़ चढ़कर आगे आना होगा और बेटियों को बचाना होगा। सभी ने बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सुधीर वशिष्ठ, धर्मेंद्र तोमर, प्रधानाध्यापिका विनीता चौहान, रीना शर्मा, वंदना रानी, संगीता शर्मा, पूनम, सुचित्रा, कविता, राखी जयंत आदि मौजूद रहे।