{"_id":"5af354cc4f1c1b84098b92f0","slug":"121525896396-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। एमएम इंटर कॉलेज में काटे वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का चल रहा अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी ने कहा कि जब तक उसका काटा वेतन नही मिल जाता तब तक वह अनशन समाप्त नहीं करेगा।
नगर में स्थित एमएम इंटर कालेज में मंगलवार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश शर्मा आमरण अनशन पर है। कर्मचारी का अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारी ने कहा कॉलेज प्रशासन ने उसका गत सितंबर, अक्तूबर माह का ग्यारह दिन का वेतन बिना बताए काट लिया। इसके चलते कर्मचारियों में कालेज प्रशासन के प्रति रोष है। कॉलेज के अन्य कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारी मुकेश शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन का उनके प्रति रवैया ठीक नहीं है। वह पूर्व में भी नवंबर माह में आंदोलन कर चुके हैं। तब वेतन दिलाने का आश्वासन देकर प्रबंध संचालक ने अनशन समाप्त कराया था। उन्होंने कहा मांग पूरी होने तक अनशन खत्म नहीं किया जाएगा। इस दौरान गजेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, हरिदत्त शर्मा, अरुण शर्मा आदि रहे।