{"_id":"5a0304ba4f1c1b6d548bb9bd","slug":"121510147258-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के दौरान मरने वालों के आश्रितों को मिले 25-25 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के दौरान मरने वालों के आश्रितों को मिले 25-25 लाख मुआवजा
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। केंद्र सरकार की नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में नोटबंदी के दौरान हुई मौत पर मृतक आश्रितों को 25 लाख मुआवजा देने, छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने आदि की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कई कांग्रेसी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा को सौंपा। कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी से जनता को भारी नुकसान हुआ है। उद्योग धंधे बंद हो गए। साथ ही करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। इतना ही नहीं नोटबंदी से आजिज आकर किसान व मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हुए। भाजपा की केंद्र सरकार का यह कदम देशवासियों के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जीडीपी दो प्रतिशत गिरने से विदेशी निवेश शून्य के बराबर पहुंच चुका है। किसान भी आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका है। नोटबंदी ने देश को बीस साल पीछे ढकेल दिया। ज्ञापन में बेरोजगारों को नौकरी न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, रेशमा, विजय कुमार शर्मा, असलम अंसारी, सुनील लोधी आदि लोग शामिल रहे।