{"_id":"59fe14f44f1c1ba7678b96e2","slug":"121509823732-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने गंगा स्नान कर उठाया धर्म लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने गंगा स्नान कर उठाया धर्म लाभ
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान का पर्व श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर स्थित श्री दुुर्गा मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने मां गंगा की आस्था के साथ विशेष पूजा की। भजन कीर्तन कर महिलाओं ने परिवारों की सुख शांति की मां गंगा से कामना की। साथ ही भजन के दौरान महिलाओं ने नृत्य किया। पुजारी गोपाल व्यास ने कहा कि गंगा स्नान करने से मां गंगा सभी के कष्टों को हर लेती है। साथ ही भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा। इस दौरान आरती, मीना, सोना, संतोष, भगीरथी, सुमित्रा, बाला, सुलोचना, ऊषा, मधु, कमलेश आदि रहीं। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद, सुभानपुर के समीप यमुना तट पर पहुंचकर महिला, पुरुष और बच्चों ने यमुना में स्नान कर धर्म लाभ उठाया।
छपरौली/बागपत। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना पर डुबकी लगाकर सूर्य देव को जलार्पित किया। मेले में बच्चों ने खरीददारी की। फैजपुर निनाना गांव में मानव धर्म सत्संग सेवा धामा में कार्मिक पूर्णिमा पर सत्संग और भंडारे का आयोजन किया । इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के संस्थापक हरस्वरूप दास ने धर्मसभा को संबोधित किया। डॉ. वीरेंद्र तेजान, डॉ. राजीव, डॉ. सतेंद्र, रामेहर, जगपाल, हरपाल मौजूद रहे।