{"_id":"59d8d2e14f1c1b76678b48c2","slug":"121507381985-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल के निकट दो शावकों के साथ दिखी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल के निकट दो शावकों के साथ दिखी बाघिन
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
टाइगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जराकोठी/ पीलीभीत।
जंगल के किनारे तार फेसिंग न होने से खेती करने व रहने वालों की मुश्किल बढ़ती ज रही हैं। शनिवार को गढ़ा क्षेत्र के दमगढ़ी के निकट फॉर्म हाउस और जंगल के बीच दो शावकों के साथ बाघिन देखी गई। सूचना पर पहुंचे वनाधिकारियों ने पद चिन्ह ट्रेस किए हैं। शावक और बाघिन दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
गजरौला थाना क्षेत्र में पड़ने वाले माला रेंज की गढ़ा बीट केे निकट से एक रास्ता दक्षिण की ओर दमगढ़ी गांव की ओर गया है। शनिवार को बाइक से आ रहे दमगढ़ी निवासी सर्वजीत उर्फ बिट्टू ने इस मार्ग पर दो शावकों के साथ बाघिन को खड़े देखा जिससे वे घबरा गए। वापस होकर उन्होंने सूचना वन विभाग को दी। इस बीच दमगड़ी निवासी बूटा सिंह के फार्म हाउस से भी बाघिन और शावकों को देखा गया। सूचना पर माला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए स्थान की जांच की। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के जंगल में दो शावकों के साथ बाघिन घूम रही है। शनिवार को भी मार्ग के किनारे जंगल में देखी गई है। उसके पद चिन्ह भी लिए गए हैं। जंगल किनारे रहने वालों से एलर्ट रहने की अपील की गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है बाघिन के साथ दो शावक पिछले कई दिनों से देखे जा रहे हैं जो जंगल से निकल खेत तक आ रहे हैं।