{"_id":"597f1af14f1c1b72578b497b","slug":"121501502193-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार स्थगित होने पर अभ्यर्थियों हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार स्थगित होने पर अभ्यर्थियों हंगामा
Updated Mon, 31 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गन्ना कॉलेज में चौकीदार एवं चपरासी पद के लिए होने वाले साक्षात्कार डीएम के आदेश पर स्थगित कर दिये गए हैं। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने गन्ना कार्यालय पर हंगामा भी किया।
पूरनपुर स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय का संचालन गन्ना समिति के माध्यम से होता है। डीसीओ कॉलेज के पदेन अध्यक्ष हैं। महाविद्यालय में चपरासी और चौकीदार पद के दो-दो पदों पर भर्ती के लिए डीसीओ ने जिला मुख्यालय स्थित गन्ना भवन पर साक्षात्कार की प्रक्रिया सुनिश्चित की थी। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गन्ना भवन पहुंचे लेकिन इस बीच डीएम ने डीसीओ से वार्ता कर साक्षात्कार स्थगित करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर डसीओ राजेश्वर यादव ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार स्थगित होने की जानकारी दी। इस पर सुबह से इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हो हल्ला होने पर डीसीओ ने अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।