{"_id":"597e2c564f1c1b9b508b47b9","slug":"121501441110-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा की क्रिकेट टीम ने दिल्ली की टीम को तिहतर रनो से हराकर मैच जीत लिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा की क्रिकेट टीम ने दिल्ली की टीम को तिहतर रनो से हराकर मैच जीत लिया।
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में हुई मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दिल्ली की टीम को 73 रन से हराकर मैच जीत लिया। इसमें बल्लेबाज पारस को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर दिल्ली की टीम ने खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज पारस का 93, साहिल का 31 और पंकज का 29 रन का योगदान रहा। दिल्ली की टीम के गेंदबाज हेमंत ने चार और कन्नू ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 104 रन पर सिमट गई। खेकड़ा के गेंदबाज गौरव ने चार, साहिल और जतिन कौशिक के दो दो विकेट चटकाए। इसके चलते खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच 73 रन से जीत लिया। खेकड़ा टीम के बल्लेबाज पारस मैन ऑफ दा मैच घोषित किया। मैच की अंपायरिंग फुरकान और इरशाद ने की। जबकि स्कोरर राहुल रहे। इस दौरान आजाद, समर पाल, मनीष आदि मौजूद रहे।