फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   116 crores spent... bypass not started even after eight years

Pilibhit News: 116 करोड़ खर्च... आठ वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ बाइपास

Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
116 crores spent... bypass not started even after eight years
बाइपास के टनकपुर हाईवे के पास बने फ्लाईओवर पर बंद रास्ते के बीच से गुजरते बाइक सवार। संवाद 
पीलीभीत। असम हाईवे से टनकपुर हाईवे को जोड़ने वाला 11 किमी लंबा बाइपास सरकारी हीलाहवाली के चलते आठ वर्ष बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। कई बार बाइपास शुरू करने की कवायद में अड़चनों के बाद अब फ्लाईओवर का एप्रोच मार्ग बनाने में विभागीय लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


आठ वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से 116 करोड़ की लागत से असम नेशनल हाईवे को टनकपुर हाईवे से जोड़ने के लिए 11 किलोमीटर लंबा बाइपास का निर्माण शुरू किया गया था। कुछ दिन बाद गायगोझ गांव के पास रेलवे क्राॅसिंग होने की वजह से काम अटक गया।लंबे समय तक कार्य रुकने के बाद रेलवे व सेतु निगम के तालमेल से गायगोझ गांव के करीब फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करा दिया गया।
विज्ञापन

जब फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया तो टनकपुर हाईवे से पहले बाइपास पर रेलवे की दूसरी क्राॅसिंग की वजह से अड़चनें आ गईं। काफी मशक्कत के बाद यहां दूसरा फ्लाईओवर बनाया गया। लगभग दो साल से बन रहे इस फ्लाईओवर का काम भी मार्च में पूरा हो गया है। वहीं, फ्लाईओवर का एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते पांच माह से अटका हुआ है। सेतु निगम ने पीडब्ल्यूडी को संचालन के लिए एनओसी भी जारी की, लेकिन पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार समय काटते रहे। यही वजह रही कि 116 करोड़ के बाइपास संचालन में लगभग आठ साल गुजर गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दर्जन पेड़ भी सालों तक बने रोड़ा
पूरनपुर की ओर से बाइपास की शुरुआत से आगे तक एक दर्जन से अधिक पेड़ लगे थे। इसको कटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग से एनओसी ली। लेकिन हीलाहवाली के चलते इसे एक वर्ष तक नहीं काटा गया। इससे संचालन में रोक लगी रही। हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने इन पेड़ों को कटवा दिया।

बाइपास के टनकपुर हाईवे के पास बने फ्लाईओवर पर बंद रास्ते के बीच से गुजरते बाइक सवार। संवाद 

बाइपास के टनकपुर हाईवे के पास बने फ्लाईओवर पर बंद रास्ते के बीच से गुजरते बाइक सवार। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed