{"_id":"5bb50ad5867a557ffd369f1d","slug":"11538591445-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों में पाए गए 27 सरप्लस शिक्षक, आपतियां मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों में पाए गए 27 सरप्लस शिक्षक, आपतियां मांगी
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में पाए गए 27 सरप्लस शिक्षक, आपत्तियां मांगीं
आठ को काउंसलिंग कर किया जाएगा समायोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जनपद के भीतर समायोजन व पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालयों के 27 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। अब इन सरप्लस शिक्षकों से चार अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। महकमे के मुताबिक आठ अक्तूबर को काउंसलिंग कर समायोजन किया जाएगा।
जिले में 1230 प्राथमिक व 570 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। वर्तमान सत्र में इन विद्यालयों में करीब 1.60 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं तैनात हैं। हाल ही मेें 41556 भर्ती प्रक्रिया के तहत 297 शिक्षकों की भर्ती की गई। इसके बावजूद जिले में शिक्षकों की खासी कमी है। इधर शासन ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के जिले के अंदर समायोजन व पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। प्रक्रिया के प्रथम चरण के तहत 25 अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालयों केे 107 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जा चुका है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का समायोजन किया जाना था, लेकिन मामला कई दिनों तक अधर में लटका रहा। इधर महकमे ने समायोजन प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के समायोजन की भी तैयारी शुरू कर दी है। महकमे के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में कुल 27 सरप्लस शिक्षक पाए गए। इसमें मरौरी ब्लाक के दस शिक्षक, ललौरीखेड़ा के छह, बीसलपुर के तीन व अमरिया ब्लाक के पांच शिक्षक शामिल हैं। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस पाए गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। इसको लेकर चार अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। आठ अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में ही दिव्यांग व शिक्षिकाओं की काउंसलिंग होगी।