{"_id":"5af1fad34f1c1bc03d8b760a","slug":"11525807827-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएम इंटर कॉलेज चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएम इंटर कॉलेज चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का अनशन शुरू
Updated Wed, 09 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अवैधानिक रूप से काटे ग्यारह दिन के वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। साथ ही वेतन का जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
नगर स्थित एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को सितंबर और अक्तूबर माह में कॉलेज प्रशासन द्वारा अवैधानिक रूप से काटे ग्यारह दिन के वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कहा कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बिना सूचना दिए और बिना कारण बताए ही उनका माह सितंबर और अक्तूबर 2017 का 11 दिन का वेतन काट लिया। इससे कर्मचारियों में कालेज प्रशासन के प्रति आक्रोश है। उन्होंने 11 दिन का वेतन काटने के बाद नवंबर माह में कालेज में आमरण अनशन शुरू किया था। बाद में प्रबंधक संचालक ने भुगतान का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया। लेकिन काटे वेतन का भुगतान आज तक नहीं हो सका। इस कारण उन्हें दोबारा आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक काटा गया वेतन उनके बैंक खातों में नहीं आ जाता तब तक वह अनिश्चित कालीन आमरण अनशन जारी रहेगा। इस आमरण अनशन में मुकेश कुमार, गजेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, जितेंद्र कुमार, हरिदत्त शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश गौड़ आदि रहे।