{"_id":"5af0a68f4f1c1b84098b8cf5","slug":"11525720719-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में गड़बड़ी पर सेंटर इचार्ज के निलंबित के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में गड़बड़ी पर सेंटर इचार्ज के निलंबित के आदेश
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद में गड़बड़ी पर सेंटर इंचार्ज के निलंबित के आदेश
प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में मिली थीं गड़बड़ियां, जांच एडीसीओ को
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। माधोटांडा सहकारी समिति में गेहूं खरीद केंद्र पर प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के निरीक्षण में दौरान मिली घपलेबाजी पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने गेहूं खरीद इंचार्ज/ समिति के आंकिक को निलंबित करने के निर्देश समिति सभापति को दिए हैं। इस दौरान यह भी कहा है कि किसी तरह से गेहूं खरीद प्रभावित न हो। इसके लिए दूसरे कर्मचारी को केंद्र प्रभारी बनाया जाए। पूरे मामले की जांच एडीसीओ हरेंद्र सिंह पांगती को सौंपी गई है।
प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने तीन मई को माधोटांडा किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में लगे पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गेहूं की तौल उसके मालिक के बजाए रिश्तेदार की मौजूदगी में होती मिली थी। फोन पर पूछने पर किसान ने उसका गेहूं पांच दिन पहले ही बिक्री होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा सेंटर इंचार्ज आदित्य सिंह प्रभारी मंत्री को गेहूं खरीद को लेकर पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। हालांकि अफसरों ने प्रभारी मंत्री का ध्यान यह कहते हुए हटा दिया था कि अगर उक्त किसान ने इससे पहले गेहूं की बिक्री की है। तो साफ्टवेयर से पकड़ में आ जाएगा। प्रभारी मंत्री के जाने के बाद अफसरों ने किसान से शपथ पत्र लेकर उसकी बात प्रभारी मंत्री से मोबाइल पर करवा दी थी। इधर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने निरीक्षण के दौरान किसान की मौजूदगी में गेहूं की तौल न होने, प्रभारी मंत्री को संतोषजनक जवाब न देने के आरोप पर केंद्र प्रभारी आदित्य सिंह को निलंबित करने के निर्देश समिति सभापति को दिए हैं। मामले की जांच एडीसीओ हरेंद्र सिंह पांगती को सौंपी गई है।