फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यमुना का तरबूज स्वाद के लिए मशहूर

यमुना का तरबूज स्वाद के लिए मशहूर

Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
यमुना का तरबूज स्वाद के लिए मशहूर
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

भला गर्मियों के मौसम में तरबूज के स्वाद का लुत्फ कौन नहीं लेना चाहेगा, क्योंकि गर्मियों में तरबूज तेज गर्मी से राहत पाने के लिए सभी लोगों का पसंदीदा फल है। तरबूज की बात की जाए तो भला यमुना के मीठे तरबूज का नाम हमारे जहन में न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि यमुना का मीठा लजीज तरबूज अपने स्वाद के लिए मशहूर है। इस तरबूज का जायका लेने का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि यमुना क्षेत्र का तरबूज अब क्षेत्रीय मंडी में बिकने के लिए आना शुरू हो चुका है। किसानों ने अप्रैल माह के अंत में तरबूज तोड़ना शुरू कर दिया है। कई महीनों से यमुना में पालेज तैयार करने में जुटे किसानों की मेहनत अब रंग ला रही है। अब उनकी पालेज में तरबूज की बेलों पर फल समय के साथ बड़े तरबूजों का रूप ले चुके हैं, इनसे सारी पालेज भरी नजर आ रही है। किसान इन तरबूजों को तोड़कर अब क्षेत्रीय मंडी में बेचने के लिए भी लाने लगे हैं। हालांकि कई दिन पहले किसानों ने तरबूज के साथ पालेज में उगाई सब्जी जैसे घीया, ककड़ी, खीरा, करेला आदि बेचना शुरू कर दिया है।

दूसरे प्रदेशों में भी जाता है खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद का तरबूज
सांकरौद के किसान देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, संजय सिंह, कालू सैनी, मुस्तकीम आदि का कहना है कि इस बार तरबूज और खरबूजे की फसल अच्छी तैयार हुई है। गांव का तरबूज दिल्ली, पंजाब, देहरादून, चंडीगढ़, सहारनपुर आदि मंडी में बिकने के लिए प्रत्येक वर्ष जाता है। तरबूज की फसल की पालेज को पानी भी ज्यादा देना पड़ता है। वैसे इस बार तरबूज का आकार अपेक्षाकृत सही है एक बार की तुड़ाई में 150 क्विंटल के करीब तरबूज मिल जाता है। इस बार फल भी ठीक ठाक हरा निकल रहा है। किसानों का कहना है कि अब फसल को बारिश की जरूरत है। बेलों में पानी की कमी न हो, इसलिए जरूरत अनुसार पानी दे रहे हैं। फिर भी कुछ किसानों की यमुना में बेल सूख रही हैं। यदि छोटी सी बारिश हो जाए तो खेतों में लगी सब्जी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन


अच्छी वैरायटी के भाव अच्छे
किसान राजकुमार ने बताया कि मैंने अपने खेत में 28 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलने वाला बीज लगाया है। इस वैरायटी के तरबूज की खासियत यह होती है कि इनसे पैदा होने वाले तरबूज भी मंहगे दाम पर बिकते हैं, इसलिए इससे आमदनी भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed