{"_id":"5aecb10f4f1c1b66098b8155","slug":"11525461263-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे टीम ने मैला ढोने वालों का ब्योरा जुटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे टीम ने मैला ढोने वालों का ब्योरा जुटाया
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वे टीम ने मैला ढोने वालों का ब्योरा जुटाया
खेकड़ा। हाथों से मैला ढोने वाले सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास की तैयारी को लेकर सर्वे टीम ने नगर पालिका कार्यालय से मैला ढोने वाले लोगों का ब्यौरा एकत्र कर त्वरित कार्यवाही अमल में लाये जाने की बात कही।
शुक्रवार को खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की टीम पहुंची। टीम ने नगर पालिका कार्यालय में पूर्व में मैला प्रथा में शामिल महिलाओं के फार्म आदि भरे। टीम कोर्डिनेटर विपिन बेनीवाल ने बताया कि वर्ष 2013 से जो महिलाएं मैला प्रथा का कार्य करती थीं, उन्हें सरकार द्वारा पुनर्वास देने की योजना बनायी गई है। इसे जल्द अमल में लाया जाएगा।
टीम ने बताया कि यहां नगर पालिका कार्यालय में दो दिवसीय शिविर लगेगा। इसमें जरूरी जानकारियां जुटाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, नीरज शर्मा, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक अभिषेक बंसल, जिला पंचायत कोर्डीनेटर शुभम विश्नोई, मोबिलाइजर आनंद बिडलान, नीलम बेनीवाल, रेनू, रीतू, गीता देवी, सचिन आदि मौजूद रहे।